फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टीचरों व डॉक्टरों की भर्ती होगी: ढींढसा

Mon, 02 Nov 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार नए टीचरों व डॉक्टरों की भर्ती करके इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के तैनात करेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर शिक्षा व सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन


गांव शेरों में पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि तीन मुद्दों साफ पानी, पानी की निकासी और गलियों व नालियों के निर्माण पर सरकार खास तवज्जो दे रही है। आने वाले समय में इन दिनों समस्याओं का समाधान होगा।

हाल ही संपन्न हुए पंजाब इनवेस्टर्स समिट को देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे सफल समिट करार देते हुए ढींढसा ने कहा कि इस बार रिकार्ड एमओयू साइन हुए हैं और जमीनी स्तर पर लागू भी होंगे।
विज्ञापन


धान के खरीद प्रबंधों पर संतोष जताते उन्होंने कहा कि सरकार जिला स्तर पर खरीद की मॉनिटरिंग कर रही है। इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग, यादविंदर निर्माण, रविंदर बंसल, जसवंत गरेवाल हाजिर थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें