फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स लगने से वोट बैंक नहीं खिसकेगा: ज्याणी

Tue, 07 Jan 2014 11:00 PM IST
अमर उजाला (सुनाम/संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में प्रॉपर्टी टैक्स के हो रहे जोरदार विरोध के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी का मानना है कि इसके लगने से भाजपा का वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन


ज्याणी ने कहा कि इस टैक्स के रिव्यू के लिए भी अकाली दल पर किसी तरह का दबाव बनाने की जरूरत नहीं है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री ज्याणी ने कहा कि जायदाद कर लगने से भाजपा का वोट बैंक जरा भी नहीं घटेगा।

उन्होेंने कहा कि  किसी भी मामले में अकाली दल अथवा मुख्यमंत्री पर प्रेशर डालने की आवश्यकता नहीं है। एक सवाल के जवाब में सेहत मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत सुविधाओं के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही डायल 104 योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत कोई भी मरीज 104 डायल करके माहिर डाक्टरों से अपनी बीमारी संबंधी सलाह लेकर इलाज करवा सकेगा। यह योजना 24 घंटे जारी रहेगी और पंजाब से बाहर के विशेषज्ञ डाक्टरों को भी इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ज्याणी ने कहा कि दो साल में सेहत प्रबंधों में क्रांतिकारी बेहतरी देखने को मिलेगी। नान प्रैक्टिस अलाउंस लेने वाले सरकारी डाक्टरों (जो निजी प्रैक्टिस भी करते हैं) पर कार्रवाई करने सबंधी उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने डाक्टर नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो हफ्तों में रिपोर्ट देगी जिसके आधार पर पंजाब सरकार अंतिम फैसला लेगी।

सेहत विभाग 530 नए डाक्टरों की भर्ती करेगा। इसमें 330 डाक्टर तो तुरंत भर्ती किए जाएंगे और 200 डाक्टरों की भर्ती को सेहत विभाग ने हरी झंडी दिखा दी है। जल्द इसे कैबिनेट में पारित करवाया जाएगा।
इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव गर्ग, जिला अध्यक्ष जगपाल मित्तल, परमजीत मट्टू, रामकरण शर्मा, लछमन रैगर, सुरनेश सिंगला, राज गेरा, लाजपत गर्ग, रमन गोयल, शक्ति गर्ग, राजिंदर बंसल, पूर्ण जैन, सतवंत सिंह पूनिया, जोगी राम, सरजीवन जिंदल, हरदीप सिंदडां, लवली गिल आदि हाजिर थे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें