फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली वितरण ढांचे के नवीनीकरण की तरफ ध्यान : सुखबीर

Tue, 11 Feb 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से मंगलवार को बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की शुरुआत करते हुए 17 सौ करोड़ रुपये की लागत से देश के पहले रिंग ट्रांसमिशन स्टेशन का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


संगरूर के गांव भलवान में 1802 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखने के बाद विशाल रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बिजली उत्पादन के बाद अब बिजली वितरण ढांचे के नवीनीकरण की तरफ पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत 1620 किलोमीटर लंबी लाइनों द्वारा इस ग्रिड को पंजाब भर में बिजली सप्लाई के साथ जोड़ा गया है। वर्तमान समय पंजाब में बिजली वितरण क्षमता 5400 मेगावाट है जो बढ़ाकर 7000 मेगावाट की जाएगी।

1700 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रिंग ट्रांसमिशन स्टेशन से लोगों को बिजली कटों से छुटकारा मिल जाएगा। इस योजना के तहत कई ग्रिडों को एक साथ जोड़ दिया जाएगा। यदि किसी इलाके में बिजली की सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो दूसरे ग्रिड से उस इलाके को आटोमैटिक बिजली सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बिजली बेचने के लिए इस स्टेशन को अमृतसर और मोगा स्टेशनों के साथ भी जोड़ा गया है।

बिजली वितरण के साथ-साथ यह ग्रिड बिजली वितरण नुकसान घटाने में भी मददगार साबित होगा। इसके तहत 2015-16 तक बिजली आवंटन नुकसान 15 फीसदी तक घटाया जा सकेगा। पंजाब सरकार द्वारा एक लाख बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं और 2013 तक के आवेदनकर्ताओं को भी अगले छह महीनों तक ट्यूबवेल कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई प्रभाव नहीं है, उसका हाल भी पीपीपी जैसा ही होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने की धमकियों बारे बादल ने कहा कि असल में वे सरकार चलाने में नाकाम हुए हैं और अब जिम्मेवारी से भागने के बहाने ढूंढ रहे हैं। केजरीवाल धमकियां देने की जगह इस्तीफा दें। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी दो वर्षों के दौरान पंजाब के हर विधान सभा हलके में सौ-सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें