फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने इंग्लैंड और कनाडा ने सियरा लियोन को हराया

Mon, 09 Dec 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
वार हीरोज स्टेडियम में सोमवार को विश्व कबड्डी कप के चार मैच हुए। इस दौरान पूल बी के हुए मैच में कनाडा ने सियरा लियोन की टीम को मात दी, जबकि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को बड़े अंतर के साथ हराया।
विज्ञापन


लड़कियों के मुकाबले में पूल बी के मैच के दौरान डेनमार्क की खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को चित कर दिया। पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड की लड़कियों ने यूएसए की टीम को पराजित किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा और वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा पहुंचे हुए थे।

पहले मैच के दौरान कनाडा की टीम ने सियरा लियोन को 34 के मुकाबले 58 अंकों से मात दी। इसी दौरान सियरा लियोन के रेडर बिग्गी ब्याय ने चार अंक और सुलेमान ने 13 अंक बटोरे। जाफी लिवरपूल ने दो और टैंडी ने दो अंक प्राप्त किए। इसी तरह कनाडा के रेडर कुलविंदर किंदा ने चार, विक्की घोतड़ा ने दस और गगनदीप ने आठ अंक बटोरे। जाफी दलजिंदर ने तीन अंक और कुलजिंदर ने एक अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच लड़कियों के मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ियों ने जबरदस्त टक्कर देते हुए 30 अंकों के मुकाबले इंग्लैंड को 33 अंक से हराया। डेनमार्क की रेडर मिलेपैडरसन ने 14 अंक और कैरोलीना ने चार अंक प्राप्त किए। जाफी ट्रेजा और यासमीन ने एक-एक अंक बटोरा और कैमिला ने 11 अंक प्राप्त किए। इंग्लैंड की रेडर जौनेफोर्ड ने 6 और जैसने ने सात अंक हासिल किए। इसी तरह जाफी ऐसले हंटर ने नौ और जेनिफर ने तीन अंक प्राप्त किए।

तीसरा मैच न्यूजीलैंड और यूएसए की टीमों के बीच हुआ। इसमें न्यूजीलैंड की लड़कियों ने 23 के मुकाबले 53 अंकों से अमेरिका की लड़कियों को मात दी। चौथा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के पुरुषों के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 के मुकाबले 69 अंकों के बड़े अंतर से इंग्लैंड की टीम को चित कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, संत बलवीर सिंह घुन्नस, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लौंगोवाल, नुसरत इकराम बग्गे खान, हरजीत कौर ढींढसा, गगनदीप कौर ढींढसा, सुखवंत सिंह सराओ, रविंदर सिंह चीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें