फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की उद्योग नीति में बदलाव नवंबर के पहले हफ्ते : सुखबीर

Wed, 09 Oct 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में और खास कर लुधियाना में उद्योगों की स्थापना करना देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा लाभदायक है। नवंबर के पहले हफ्ते पंजाब सरकार औद्योगिक नीति में ऐसे सुधार करने जा रही है जिससे पंजाब में नए उद्योग लगाना बहुत आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


9 और 10 दिसंबर को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उद्योगपतियों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इसका मकसद बड़े उद्योगों को पंजाब की तरफ आकर्षित करना है। ये बातें पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उपमुख्यमंत्री यहां जिला फतेहगढ़ साहिब के योजना बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन जोगिंद्रपाल सिंगला की ताजपोशी के लिए आए थे।

इस मौके पर उनके साथ पंजाब के माल विभाग के मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन



औद्योगिक संगठनों से प्रस्ताव मांगे
उपमुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि पंजाब के लोहा उद्योग को मंदी से उबारने के लिए लोहा उद्योग के संगठनों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इससे ऐसे विकल्प ढूंढे जा सकें जिससे पंजाब सरकार के रेवेन्यु को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उद्योगपतियों को राहत दी जा सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे उद्योगपतियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह ही इस पर कोई सार्थक निर्णय ले लिया जाएगा। सुखबीर ने मंगलवार को गुजरात में एक सिख पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें