फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में बिजली में सुधार पर खर्चे होंगे करोड़ों

Thu, 19 Nov 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलका वासियों को लगातार बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और हलके में कई बड़े बिजली के प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं, जो आगामी गेहूं के सीजन से पहले पूरे होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग ने सोहियां रोड संगरूर और भवानीगढ़ में लगभग 21 करोड़ 43 लाख की लागत से लग रहे दो ग्रिडों के कार्य का जायजा लेते हुए दी। उन्होंने बताया कि सोहियां रोड पर लगने वाले 66 केवी ग्रिड पर पांच करोड़ रुपये और भवानीगढ़ में 220 केवी ग्रिड पर 16 करोड़ 43 लाख खर्च किए जा रहे हैं।

संगरूर में लगने वाले 66 केवी ग्रिड के सिविल वर्क्स का पचास से चालीस फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। भवानीगढ़ ग्रिड का भी चालीस फीसदी काम पूरा हो चुका है। भवानीगढ़ और संगरूर दोनों ग्रिडों के कार्य को अगली 31 मई तक पूरा करने का समय है।
विज्ञापन


संगरूर के लिए लगातार बिजली सप्लाई प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। इसके लिए 25.6 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस बड़े बिजली प्रोजेक्ट के तहत 12.5 एमवीए के कनोई और खिलरियां में ग्रिड स्थापित किए जा रहे हैं। संगरूर शहर में 134 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जबकि 67 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा संगरूर शहर के लिए तीन हजार के करीब बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें