जलालाबाद के अधीन पड़ते एक गांव में युवक द्वारा एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है।
जब पीड़ित किशोरी ने अपने अभिभावकाें को बताया तो मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। थाना सदर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी मैट्रिक की छात्रा है। रिश्तेदार का एक बेटा उनके घर आया और कहने लगा कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। कामकाज में हाथ बंटाने के लिए कुछ दिन के लिए उसकी बेटी को अपने घर ले गया। करीब 3 दिन बाद बेटी रविवार को घर वापस लौटी।
बेटी ने माता को बताया कि गांव में ही रहने वाला अमन नामक युवक के साथ उसकी गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद अमन उसे खेताें में ले गया जहां पर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जब फाजिल्का स्थित सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल किए जाने पर डाक्टराें ने खुलासा किया कि लड़की दो महीने की गर्भवती है।
पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयानाें के आधार पर धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानाें पर छापामारी की जा रही है।
घर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुराचार
फिरोजपुर में दो युवकों ने रविवार को चौदह साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची कालोनी से अपने घर लौट रही थी कि गांव रामेवाला निवासी दलेर और उसके एक साथी उसे जबरदस्ती उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने उससे दुराचार किया। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद थाना सदर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।