फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमपुर-कटरा के बीच बिछे ट्रैक का सीआरएस ने किया निरीक्षण

Tue, 28 Jan 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमपुर और कटरा के बीच बिछाई गई रेल पटरी पर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ाने की अनुमति देने के लिए सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) ने ट्रैक का निरीक्षण किया। पहाड़ी इलाके में ऊंचे पुल, लंबी सुरंग और उन पर बिछाए गए ट्रैक की फिटनेस सही होने के बाद ही ट्रेन चलाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर से डीआरएम एनसी गोयल समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी ऊधमपुर पहुंचे हुए हैं जो 30 जनवरी तक वहीं पर रहेंगे।

27 से 29 जनवरी तक सीआरएस ऊधमपुर-कटरा सेक्शन के बीच 24.83 किलोमीटर लंबे बिछाए गए ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सोमवार को ऊधमपुर से चक्रवाह स्टेशन तक ट्राली के माध्यम से ट्रैक का निरीक्षण सीआरएस ने किया जबकि मंगलवार को चक्रवाह से आगे ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीआरएस के साथ डीआरएम एनसी गोयल और अन्य अधिकारी साथ थे। बुधवार को कटरा तक ट्रैक का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें