फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के शक में बेटी की जान ली

Wed, 16 Apr 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, नूरमहल
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में बाप ने अपनी 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को यह भी शक था कि कोई लड़का उसकी बेटी को फोन करता है।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव पुआदड़ा में रहने वाली 15 साल की अमरवीर कौर ने दसवीं पास की थी। वह घर पर ही रहती थी। उसके पिता हरदेव सिंह को शक थी कि उसकी बेटी का किसी लड़के से संबंध है।

बुधवार को हरदेव ने अपनी पत्नी और बेटे को किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर भिजवा दिया। बाद में धारदार हथियार से अपनी बेटी के सिर पर वार किया और चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। अमरवीर कौर की मां जब वापस आईं, तो उसने बेटी का शव खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी नरिंदर औजला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से खून से सना दातर बरामद कर लिया। एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी बेटी पर शक था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें