आवारा और जंगली कुत्तों ने मंगलवार देर शाम छावनी क्षेत्र में दस साल के बच्चे को बुरी तरह नोच डाला, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का पिता सेना में हवलदार हैं।
छावनी स्थित लाल कुर्ती के नजदीक एमएच क्षेत्र में दस साल का बच्चा अभय सिंह पतंग से खेल रहा था कि कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला। जब तक लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तब तक कुत्ते उसे बुरी तरह काट चुके थे। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी देर रात मौत हो गई। अभय पांचवीं कक्षा का छात्र था।
अभय का पिता रघुबीर सिंह सेना में हवलदार के पद पर तैनात है। ये सभी लोग उतराखंड के गांव रुद्र प्रयाड के रहने वाले हैं। बुधवार को अभय का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले भी कई बार आवारा कुत्ते बच्चों को नोच-नोच कर खा चुके हैं। कई बच्चे कुत्तों का शिकार बन चुके हैं।