फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमग्रस्त किसानों को मिलेगा मुआवजा : मुख्यमंत्री

Thu, 15 May 2014 11:03 PM IST
उमर उजाला, फाजिल्का/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को फाजिल्का के सेमग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव सजराना में सेम से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी मुश्किलें सुनी।
विज्ञापन


बाद में बादल ने कहा कि राज्य सरकार उन्हीं किसानों को मुआवजा देगी जिनकी जमीनें 100 प्रतिशत सेम के कारण बंजर बन चुकी हैं। अधिकारियों से जल्द ही बैठक कर किसानों को मुआवजे की राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेम प्रभावित गांवों में बिजली के कनेक्शन बंद नहीं किए जाएंगे।

 इस मौके पर उन्होंने गांव खड़ुंज से निकलने वाली सेमनाले को भी चौड़ा करने का ऐलान किया। बादल कहा कि राज्य में फिलहाल बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है। यह काम रेगुलेटरी कमीशन का है।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ सिचाई विभाग के सचिव सरवेश कौशल, अतिरिक्त प्रिंसिपल सचिव केएस चीमा, मीडिया सलाहकार एचएस बैंस, उपमुख्यमंत्री के रानजीतिक सलाकार चरणजीत सिंह बराड़, जत्थेदार सूबा सिंह, जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल, एडवोकेट सतिंदर सिंह सवि, गुरप्रीत सिंह काठपाल व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें