फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े डिब्बे से टकराया इंजन, बोगी पटरी से उतरी

Tue, 10 Dec 2013 10:14 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी स्थित आईडब्ल्यू दफ्तर के पास मंगलवार सुबह डीजल इंजन ने खड़े रेल डिब्बे (गार्ड का डिब्बा) को जबरदस्त टक्कर मारी। इस कारण बोगी रेल पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


उक्त हादसा घनी धुंध के चलते हुआ। बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इंजन को भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मैकेनिकल, सेफ्टी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार डीजल इंजन नंबर-13322 ने यार्ड में खड़ी बोगी को टक्कर मार कर आगे धकेलना चाहा। धुंध अधिक होने के कारण चालक को बोगी सही दिखाई नहीं दी और टक्कर जोर से लग गई। इस कारण बोगी काफी ऊंची उछलने के बाद ट्रैक से उतर गई। बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इंजन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


 उक्त घटना सुबह लगभग छह बजे हुई और तुरंत संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया और सुबह आठ बजे तक बोगी को ट्रैक पर चढ़ा दिया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि उक्त घटना संबंधी अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें