फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला में फरीदकोट के युवक की हत्या

Thu, 06 Mar 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीला में फाइनेंस का कारोबार करने वाले पंजाबियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते मंगलवार को मनीला में रोजी रोटी कमाने गए फरीदकोट के गांव चंदबाजा निवासी एक युवक की गोली मार कर हत्या करने का समाचार मिला है। इकबाल सिंह उर्फ काला के शव को भारत लाने की कोशिशों की जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व फौजी छिंदर सिंह के दो बेटे सुखपाल सिंह व इकबाल सिंह पिछले लंबे समय से मनीला में फाइनेंस का काम करते हैं। सुखपाल सिंह अपने पूरे परिवार के साथ रहता था जबकि इकबाल सिंह अभी विवाहिता नहीं था और वह सात वर्षों से मनीला में रह रहा था।

पीड़ित परिवार के एक करीबी रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार शाम करीब पांच बजे मिली। उन्हें बताया गया कि घर से बाहर जाते समय किसी ने इकबाल सिंह को गोली मार दी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इकबाल सिंह का शव सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें