फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी से युवक ने फंदा लगाया, मौत

Wed, 30 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डंगरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार-बुधवार की रात घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है। डंगरखेड़ा निवासी टेक चंद पुत्र मनफूल के परिजनाें ने बताया कि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके गिद्दड़बाहा गई थी। टेकचंद घर पर अकेला था। आधी रात के बाद टेक चंद ने अज्ञात कारणाें से खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


परिजनाें ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे उसके घर गए तो वह फंदे से झूल रहा था। उन्होंने इस बात की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है। सरकारी अस्पताल में आए परिजनों का कहना था कि टेक चंद दूध बेचता था लेकिन धीरे-धीरे काम में घाटा पड़ता गया तथा उस पर काफी कर्ज हो गया था। इस कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें