फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की शर्तों के कारण लगाया प्रॉपर्टी टैक्स: ढींढसा

Tue, 29 Oct 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस, राज्य की जनता को गुमराह कर रही है। उक्त टैक्स लगाने के लिए केंद्र ने पंजाब को मजबूर किया है। यह बात वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


सोमवार रात को यहां एक शादी समागम में शिरकत करने के बाद बातचीत में ढींढसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंधी शर्त तय की कि यदि शहरी विकास के लिए ग्रांट चाहिए तो यह टैक्स लगाया जाए। फिर भी पंजाब सरकार ने तो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम टैक्स लगाया है। टैक्स के रूप में मिलने वाला पैसा खजाने में भी नहीं आएगा बल्कि काउंसिल के पास ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर तो यह होगा कि पंजाब कांग्रेस, केंद्र सरकार पर दबाव डालकर यह शर्त खत्म करवाए और ऐसा होने के तुरंत बाद पंजाब सरकार, प्रॉपर्टी टैक्स वापस ले लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस मुद्दे पर विरोध करना केवल सियासी स्टंट है। विधानसभा में भी कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस विरोध के सुर अपनाए हुए है।

इस मौके पर महिंदरपाल बंसल, रविंदर बंसल, अमनवीर चैरी, रविंदर गोरखा, डॉ. राजिंदर बंसल, सुनीता शर्मा, गुरमीत जौहल, यशपाल गोगिया,यादविंदर निर्माण, लक्की धालीवाल आदि हाजिर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें