फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी

Sun, 22 Nov 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगढ़ क्षेत्र में हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची समेत चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात को पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव राजपुरा के पास एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात व्यक्ति ने टक्कर मार दी। इससे संगरूर निवासी रिंकू की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी तरह गांव काकड़ा रोड पर एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि कंधारगढ़ छन्ना निवासी 24 वर्षीय चमकौर सिंह अपनी माता अमरजीत कौर (50) और अपनी भांजी के साथ गांव काकड़ा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अमरजीत कौर और बच्ची की हालत को गंभीर देखते पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें