ऑर्बिट मल्टीपर्पस होटल में माघी के मौके न्यूजीलैंड में रह रहे मालवा क्षेत्र के एनआरआई परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस समागम की अध्यक्षता पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने की। इस मौके जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला भी मौजूद थे।
शिरोमणि अकाली दल न्यूजीलैंड के प्रधान जगजीत सिंह बराड़ निवासी मुद्दकी जिला फिरोजपुर ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने सूबे में पूंजी निवेश करने का न्योता देते एनआरआई की ओर से विकास में डाले जा रहे योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनआरआई की जमीन जायदाद मामलों की सुनवाई के लिए राजस्व विभाग में फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया है।
इस मौके पर अकाली नेता गुरलाभ सिंह झंडेआना के अलावा प्रो. गोबिंद सिंह और मार्केट कमेटी तलवंडी भाई के चेयरमैन सुखविंदर सिंह काक बराड़ और सुरिंदर सिंह बब्बू मौजूद थे।