फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मान के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल से संबंधित छात्र संगठन एसओआई ने पटियाला मुख्य मार्ग पर आईटीआई चौक में आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सांसद मान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगाते त्यागपत्र देने की मांग की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में सांसद मान शराब पीकर गए। ऐसा करके मान ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किया है।

उन्होंने मांग की कि सांसद मान तुरंत त्याग पत्र दें अन्यथा एसओआई तीखा संघर्ष शुरू करेगी। इस मौके पर दर्शन सिंह, उपिंदर सिंह, गगन लदाल, गुरजीत सिंह, विक्की दिडबा, बिल्ला सिंह घोडेनब मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें