फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील वर्करों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Thu, 27 Feb 2014 08:31 PM IST
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लागू करवाने के लिए मिड डे मील वर्कर यूनियन की ओर से वीरवार को सहयोगी जत्थेबंदियों के सहयोग से शहर में रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


इस दौरान वर्करों ने बस स्टैंड के पास राज्य सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
साथ ही सरकार को सख्त शब्दों में मांगें जल्द लागू करने की चेतावनी भी दी। इससे पूर्व मंडी वाले पार्क में जिला अध्यक्ष रमनदीप कौर की अध्यक्षता में दिए गए धरने के दौरान डेमोक्रेटिक इंप्लाइज यूनियन ने भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मिड डे मील वर्कर नाम मात्र वेतन पर काम करने के लिए विवश है।
विज्ञापन


लेकिन बार-बार संघर्ष के बावजूद सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने वर्करों को कम से कम 7,028 रुपये मासिक वेतन देने के अलावा दो लाख रुपये बीमा और बनती छुट्टियां देने की मांग की। वहीं, नौजवान भारत सभा के मंगा आजाद और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के अमर नाथ ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वर्करों के संघर्ष में साथ देने की घोषणा की। इस दौरान गिद्दड़बाहा ब्लॉक का चुनाव भी किया गया। इस मौके पर किरण प्रीत कौर को ब्लाक अध्यक्ष और सुखपिंदर कौर को महा सचिव चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें