फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने हवाई फायर कर नगदी से भर बैग लूटा

Mon, 20 Jan 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, अबोहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुनील सिनेमा के पास सोमवार शाम सात बजे तीन हथियारबंद लुटेरों ने हवाई फायर कर एक युवक से करीब 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वारदात के समय आसपास के दर्जनों दुकानदार और वहां से गुजरने वाले वाहन चालक इस घटना को मूक दर्शक बन कर देखते रहे। लेकिन किसी ने भी युवक को लुटेरों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। यह सारी घटना पास ही एक सेनेटरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार घंटाघर के पास करियाने की दुकान गेलाराम गोपी राम का कर्मचारी राजिंद्र चुघ निवासी सूरज नगरी गली नं. दो सोमवार बाजार से उगराही करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान की ओर आ रहा था। सुनील सिनेमा के निकट शंकर मार्केट की मोड़ वाली सुनसान जगह पर एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोका और उसके हाथ में रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब राजिंद्र ने थैला नहीं छोड़ा, तो तीनों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और बुरी तरह से पीटने लगे। लेकिन राजिंद्र ने थैला नहीं छोड़ा। इसके बाद लुटेरों ने दो हवाई फायर किए और उनमें से एक ने तलवार निकाल कर जैसे ही राजिंद्र पर वार करना चाहा तो उसने डर कर रुपयों से भरा थैला छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर रेलवे लाइनों की ओर फरार हो गए। करीब सात मिनट तक चले इस पूरे घटनाक्रम को वहां के दर्जनों दुकानदारों ने देखा और कई वाहन चालक वहां से गुजरे भी, लेकिन किसी ने भी उसे लुटेरों के चुंगल से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दर्जनाें लोगों के सामने हुई लूट की यह सारी वारदात पास ही स्थित भारत सेनेट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर के करियाना विक्रेता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए लुटेरों को पकड़ने की मांग की। इससे पहले भी शहर में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने आज तक किसी लुटेरों को काबू नहीं कर पाया। जिससे शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें