निर्माण लेबर यूनियन की ओर से जिला अध्यक्ष हरमीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लेबर मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कर्मियों का लेबर इंस्पेक्टर की ओर से मजदूरों के जो लाभार्थी कार्ड बनाए जाते हैं, गांव में कुछ नेता वह कार्ड अपने निजी हितों की खातिर बनवा रहे हैं।
जबकि असली लाभार्थियों को इनका सही लाभ नहीं मिल पा रहा। धनाढय लोग अपने दबदबे के चलते इसका लाभ अपने चहेतों को दिलवा रहे हैं। इस कार्ड पर मिलने वाला दुर्घटना बीमा, शगुन स्कीम, छात्रवृत्ति और अन्य लाभों से मजदूर परिवार वंचित रह जाते हैं।
दूसरी ओर एक ही इंस्पेक्टर होने के कारण वह मुक्तसर में सिर्फ दो ही दिन बैठता है। जिस कारण मजदूरों के कार्ड बनने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर की हाजरी भी पूरा सप्ताह यकीनी बनाने की मांग की, ताकि उनके कार्ड बन सकें। इस मौके पर हरजीत सिंह मदरस्सा, बलविंदर सिंह, कमलदीप, जग्गा सिंह कंग, मनजीत सिंह कंडियारा, सुरिंदर छिंदा, राजिंदर भगत, राम कृष्ण और गुरबिंदर सिंह मौजूद थे।