फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण और मनीशा बने तेज धावक

Sat, 14 Dec 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौड़ियांवाली में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट रविवार को संपन्न हो गई। इसमें लांग जंप (लड़कों) में छठी कक्षा के हरजोबन, सातवीं के राहुल, आठवीं के रिशी, नौवीं के सुनील, दसवीं कक्षा के लोगेश और ग्यारहवीं के हेमराज विजेता रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की दो सौ मीटर दौड़ (लड़कियों) में छठी कक्षा की किरण, सातवीं कक्षा की मनीशा, आठवीं कक्षा की सुनीता, नौवीं कक्षा के मुस्कान और 10वीं कक्षा के निर्मला विजेता रही।

लड़कों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुनील पहले और लड़कियों में आठवीं कक्षा की पूजा ने पहले स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल अश्विनी आहूजा ने बताया कि स्कूल में लैग रेस, लैमन रेस, सलो साइक्लिंग और शाटपुट और लड़कियों के कबड्डी  मुकाबले भी करवाए गए।
विज्ञापन


प्रोग्राम के संयोजक प्रदीप पाहवा ने बताया कि 16 दिसंबर को विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में मुख्य मेहमान सीजेएम विक्रांत गर्ग और डीएसपी गगनदीप भुल्लर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें