फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद लोगों ने व्यक्ति को किया अगवा

Mon, 21 Oct 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों में सवार हथियारबंद एक दर्जन व्यक्ति शहर की दाना मंडी एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से अगवा करके ले गए। उधर, पुलिस ने अगवा किए भाई के बयान पर चार लोगों को नामजद कर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कर्मजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव बघेल सिंह वाला ने कहा कि दो वाहनों पर सवार हथियारबंद एक दर्जन लोग शहर की दाना मंडी पहुंचे। वहां से उसके भाई रणजीत सिंह को अगवा करके ले गए। सभी के पास पिस्तौलें थी। उसे शक है कि आरोपी उसके भाई की हत्या न कर दे।

आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र चन्नन सिंह, जस्सा सिंह पुत्र जीत सिंह वासी रूकन शाह सैदा वाला, दलबीर सिंह पुत्र दीदार सिंह वासी गांव चंगाली कदीम तथा जीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि इनके साथ अज्ञात आठ लोग और भी थे। पुलिस ने कर्मजीत सिंह के बयान पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें