संत शादी सिंह की याद में गोबिंद वैली के ग्राउंड में करवाए गए तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट में करनाल की टीम ने 5-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रूपनगर हॉकी एकेडमी की ओर से टूर्नामेंट करवाया गया।
इसकी शुरुआत संत खुशहाल सिंह ने की थी। अंतिम दिन विजेता टीम को इनाम देने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा पहुंचे। उन्होंने एकेडमी को दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
रविवार को फाइनल मैच करनाल हॉकी एकेडमी की टीम और चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी की टीम के बीच हुआ। करनाल ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के कप्तान अमन व गोलची अजय ने कहा कि अगली बार तक इस ग्राउंड में एस्ट्रो ट्रफ लगाई जाए तो खिलाड़ी अच्छा खेल सकेंगे।
शिक्षामंत्री ने खिलाड़ी हासिम को सम्मानित किया। मौके पर रोपड़ बिल्डर्स के एमडी बघेल सिंह, जरनैल सिंह, दविंदर सिंह जटाणा, कोच इंद्रजीत सिंह, पार्षद प्रधान परमजीत सिंह माकड़, पार्षद गुरमुख सिंह सैनी हाजिर थे।