लोक गायक इंद्रजीत मुक्तसरी के बेटे जसबीर सिंह कैंथ जल्द डीडी पंजाबी के रियलिटी शो ‘सुर सरताज-2’ में नजर आएंगे। इस शो के लिए कैंथ का चयन चंडीगढ़ आडिशन से हुआ।
गायक ने बताया कि शो के आडिशन में जज गजल गायक गुरदीप सिंह और संगीतकार कुलजीत सिंह के सामने उन्होंने पुरातन धुन ‘मिर्जा’ सुनाई थी। जिसे दोनाें ने खूब पसंद किया था।
जसबीर कैंथ की इस उपलब्धि पर उनके परिवारवाले भी काफी उत्साहित है। जसबीर सिंह कैंथ लोक गायकी के साथ-साथ सूफी गायकी के तौर पर भी उभर रहे है। इस शो से पहले कैंथ ने पीटीसी चैनल के सिंगिंग शो ‘वॉयस ऑफ पंजाब’ में हिस्सा लिया था। जिसमें वे सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।