रेलवे पुलिस के प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में रेलगाड़ियों के चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने एक युवक से 315 बोर की गन तथा दो कारतूस बरामद कर उसे हिरासत में लिया है।
पठानकोट आतंकी हमले को देखते हुए अबोहर के रेलवे थाना प्रभारी बलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल भजन लाल व वधावा सिंह रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को 315 बोर की गन सहित काबू किया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी हरिंदर कुमार पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।