फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के बेटे और हेडकांस्टेबल की हादसे में मौत

Sun, 20 Oct 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला,(गुरुहरसहाए/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड  स्थित गांव लालचीयां के पास एक लावारिस पशु को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुली से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार में सवार अजनाला के जज के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह चार बजे हुआ। फाजिल्का निवासी जज कुलभूषण कुमार के गनमैन कुलदीप सिंह कार चलाकर अजनाला से फाजिल्का आ रहा था। इसमें जज का बेटा प्रणव (15) भी सवार था। दोनों आई-10 कार पर सवार थे।

कार जब फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव लालचीयां के नजदीक पहुंची तो सामने से अचानक लावारिस पशु आने से कार बेकाबू होकर सड़क के दूसरे किनारे बनी पुली से जा टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रणव और गनमैन हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना लक्खोके बहिराम के एएसआई सुखचैन सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक प्रणव जज कुलभूषण कुमार का बेटा था। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें