फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े ने लीं पांच जानें

Tue, 26 Nov 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में पति-पत्नी के झगड़े ने पांच जानें ले लीं। तूड़ी बाजार के पंकज ने सोमवार देर रात पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घर में मौजूद उसकी विकलांग मां रोकती रही, पर उसने एक नहीं सुनी। मां के पैरों पर राइफल का बट मारकर उसे गिरा दिया। हादसे के वक्त पंकज ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था।

 घर में पांच मौतों का सदमा न सहते हुए उसकी बूढ़ी मां को दिल का दौरा पड़ गया। उसे निजी अस्पताल में भरती करवाया है।

 जानकारी के अनुसार पंकज गक्खड़ (36) पुत्र चिमन लाल वासी तूड़ी बाजार की बाण बाजार में दुकान है। देर रात को दुकान से घर गया। घर जाते ही पत्नी ईशा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच इस कदर झगड़ा हुआ कि पंकज ने घर में  बारह बोर राइफल से ईशा को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। विकलांग मां जनक रानी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने मां के पैरों पर राइफल का बट मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद कमरे के अंदर गया।

उसने वहां सो रहे दो बच्चों अतुल (9) और बेटी सुहाना (7) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने डेढ़ साल के बच्चे पनम की भी हत्या कर दी। पड़ोस में कोई समारोह होने के कारण पड़ोसियों को गोली की आवाज सुनाई नहीं दी।

 पंकज का बड़ा भाई मनोज घर से बाहर था। पंकज ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले घर का दरवाजा अंदर से बंद किया था। मनोज के घर पहुंचने पर उक्त घटना के बारे में पता चला।

छत पर चढ़ कर लोगों ने देखा कि पांचों जमीन पर पड़े हैं और खून से घर लथपथ था। मां जनक रानी जमीन पर गिरी थी। उसी वक्त पुलिस को सूचित किया।

घटनास्थल पर डीएसपी विभोर शर्मा व थाना सिटी पुलिस पहुंच गई। मां जनक रानी ने बताया कि ईशा व पंकज का पिछले कई दिन से झगड़ा चल रहा था। दोनों की शादी लगभग दस साल हो चुके हैं। उधर श्मशानघाट में सभी का एक साथ नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया। संस्कार में शहर के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें