डेरा सिरसा की जनकल्याण के लिए शुरू की गई आशियाना मुहिम के तहत मंगलवार को जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव अजनाली में शाह सतनाम जी ग्रीन सोशल वेलफेयर फोर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक बुजुर्ग दंपति को एक कमरा, रसोई और बाथरूम बनवा कर दिया।
वेलफेयर फोर्स के पदाधिकारियों ने बताया कि डेरा सिरसा की ओर से मानवता की भलाई के लिए चलाई 101 समाज सेवा कार्यों की कड़ी के तहत अजनाली निवासी मलकीत सिंह को एक पक्का आशियाना बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग जोड़े का कोई भी सहारा नहीं था और वृद्धावस्था में मेहनत मजदूरी करने में असमर्थ हो गए है। उनके घर की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि खंडहर बन चुके मकान की छत के तले वह जिंदगी बसर करने को मजबूर थे। इसीलिए डेरा की आशियाना स्कीम के तहत समाज सेवा के कार्य में हाथ बंटाया गया है। अजनाली गांववासियों ने डेरा प्रेमियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर त्रिलोचन कुमार, जोगिंद्र इंसा, पुष्पिंदर इंसा, बबिश इंसा, दलजीत सिंह, मुकेश, गोपाल, हरदीप, गुरजीत सिंह, बुद्धराम, मनुराज, अमित, जोरा सिंह, अजय, तरसेम और सुशील इंसा मौजूद थे।