स्थानीय बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े के पहलवान हरप्रीत सिंह ने कुछ दिन पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है।
शनिवार को हरप्रीत सिंह के वापिस लौटने पर बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े में बाबा फरीद रेसलिंग एसोसिएशन, जिला कुश्ती संस्था, जिला शिक्षा विभाग, पंजाब स्पोर्ट्स एंड यूथ डेवलपमेंट आग्रेनाइजेशन समेत फरीद कुश्ती क्लब कोटकपूरा के पदाधिकारियों ने उसका स्वागत किया।
इस मौके पर अखाड़े के अध्यक्ष हरदयाल सिंह रियासती,संस्थापक जगदेव सिंह धालीवाल यूएसए,बाबा फरीद रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह बराड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बराड़, सुखजिंदर सिंह समरा आदि भी हाजिर हुए।