एसजीएस इंटरनेशनल योग फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर बेंगलुरु की ओर से गत दिनों आयोजित की गई 13वीं इंटरनेशनल ओपन योग प्रतियोगिता में स्थानीय गोपीचंद कालेजिएट स्कूल की छात्रा सुहाना ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने शहर, कालेज व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
कालेज प्रिंसिपल डा. नीलम अरुण मित्तू ने कहा कि छात्रा ने जिला व राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में अपनी एकाग्रता व संतुलन के बल पर जीत हासिल कर उन्हें गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि का श्रेय सुहाना के साथ-साथ योगाचार्य स्वामी सुखराम के मार्गदर्शन को जाता है। उन्हाेंने खेल विभागाध्यक्ष अनीता सिंह, रविंदर कौर को भी बधाई दी है।