शहर की एक कालोनी में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए सिटी पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
हैरानी की बात यह है कि इस मामले में शामिल एक व्यक्ति अपनी पत्नी से ही यह धंधा करवा रहा था। थाना सिटी के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कालोनी में कुछ महिलाएं मिलकर देह व्यापार का अड्डा चला रही हैं।
इस पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर उसे पांच सौ रुपये देकर उक्त कालोनी में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने छापामारी करके दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू किया।
उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हरपाल सिंह नामक व्यक्ति अपनी पत्नी से यह धंधा करवा रहा था और पुलिस ने हरपाल सिंह की स्कूटी व कुछ अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मोना रानी किराए के मकान में इस धंधे को चला रही थी।