फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन में कोई ट्रेन चलाने की नहीं हुई घोषणा

Fri, 26 Feb 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर (पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर) को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नई रेल पटरी बिछाने के सर्वे के अलावा कुछ नहीं दिया। कुछ घोषणाएं ऐसी की हैं जिन पर कार्य पिछले साल से चल रहा है और आने वाले दो माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


जैसे जालंधर-जम्मूतवी रेल सेक्शन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण की घोषणा। बजट में अमृतसर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की बात कही है, जबकि अमृतसर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास घोषित किया हुआ है।

उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि रेल बजट में पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल सेक्शन के 164 किलीमीटर लंबे ट्रैक को बड़ी लाइन में बदलने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके अलावा दसुआ-होशियारपुर के बीच ट्रैक बिछाने, जोगिंदर नगर-मंडी के बीच 48 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाने, जम्मू-कश्मीर में जम्मू-पुंछ वाया अखनोट के बीच 223 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाने के सर्वे करने की बात कही है।

कठुआ से कटरा रेल सेक्शन के बीच बने 26 रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूबी बनाने की घोषणा की है। ब्यास-गोबिंदवाल व तरनतारन-अमृतसर के बीच 72 किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा सहानेवाल-जालंधर के बीच रेलवे क्रॉसिंग फाटक नंबर-71 व 72 पर अंडरब्रिज बनाने की घोषणा की है।

इसी तरह फगवाड़ा-जालंधर, जालंधर कैंट के पास गुरुनानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग फाटक नंबर-बी-67 पर अंडरब्रिज, जालंधर के शेरखास के पास अंडरब्रिज, जालंधर शहर-अमृतसर रोड पर एफ-62 पर लेवल क्रॉसिंग, जालंधर-अमृतसर के बीच जंडियाला के पास पुल, अंबाला-लुधियाना रोड पर पुल बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन में नई ट्रेन चलाने की कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें