फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और अचानक घर से गायब हो गई महिला

Sat, 10 May 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा रोड स्थित ढिल्लों कालोनी में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता रूपिंदर कौर (24) को कुछ समय से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने रूपिंदर की हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई है। सिटी पुलिस ने विवाहिता के पति लखविंदर सिंह व सास सुखदेव कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में विवाहिता के चाचा व गांव खारा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके दिवंगत भाई बख्शीश सिंह की बेटी रूपिंदर कौर का विवाह चार साल पहले ढिल्लों कालोनी निवासी लखविंदर सिंह के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उनका दो साल का बेटा भी है। परिवार ने शादी पर काफी दहेज दिया था लेकिन ससुराल वालों की मांग बढ़ती गई। चार माह पहले भी एक लाख रुपये की मांग करते हुए पति व सास ने रूपिंदर को घर से निकाल दिया था।

कई दिन पंचायत करने के बाद रूपिंदर कौर ससुराल वापस लौटी थी। सुरजीत सिंह ने बताया कि सात मई को रूपिंदर कौर का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है।

आठ मई को सुरजीत सिंह अपने साथ पंचायत लेकर कोटकपूरा पहुंचे तो रूपिंदर कौर के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। सुरजीत सिंह ने आशंका जताई है कि पति व सास की हरकतों से परेशान होकर या तो रूपिंदर कौर ने खुदकुशी कर ली है या उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बयान के आधार पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी र्है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें