फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली डिग्री का खुलासा करने वालों से पूछताछ

Wed, 18 Nov 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी में क्लर्क की अवैध भर्ती और एमसीए की जाली डिग्री का मामला उजागर करने वाले दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने बुलाकर उनसे दस्तावेज लिए और पूछताछ की।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने जाली डिग्री देने वाले एजुकेशन सेंटर पर छापा मारा। पुलिस को सेंटर बंद मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध क्लर्क भरती का मामला उजागर करने वाले वेद प्रकाश मित्तल को डीएसपी विभोर शर्मा ने बुलाया और उनसे मामले संबंधी जानकारी हासिल की।

वेद प्रकाश के जाली हस्ताक्षर कर एक शपथपत्र भी कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने दिल्ली के अधिकारियों को भेजा था। वेद प्रकाश के हस्ताक्षर मिलाने के लिए उसके पासपोर्ट की फोटो स्टेट कापी भी डीएसपी ने ली।
विज्ञापन


इसके अलावा एमसीए की जाली डिग्री का मामला उजागर करने वाले अमरदीप को भी पुलिस ने बुलाया। अमरदीप पुलिस को वहां लेकर गया, जहां पर एजुकेशन सेंटर बना है। सेंटर बंद था। लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि ये सेंटर कुछ दिन पहले ही बंद हुआ है।

यहीं पर कैंटोनमेंट बोर्ड के उस अधिकारी का घर है, जिसने पांच लाख रुपये में अमरदीप को एमसीए की जाली डिग्री दी थी। अमरदीप ने यह भी खुलासा किया था कि कैंटोनमेंट बोर्ड में कई ऐसे मुलाजिम हैं, जिन्हें उक्त अधिकारी ने ही जाली डिग्री दी है और उस जाली डिग्री के जरिये तरक्की हासिल की है।

सूत्रों के मुताबिक कैंटोनमेंट बोर्ड में चपरासी के पद पर कार्यरत अमरदीप का पिता अम्मी चंद काफी सालों से रोजाना मजदूरी पर काम कर रहा था। जब अमरदीप ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी की ओर से मोदी रकम वसूल कर जाली डिग्री देने की शिकायत एसएसपी हरदयाल सिंह मान से की, उसके बाद से उक्त अधिकारी ने उसके पिता को नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें