फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी मिले मनरेगा मजदूरों से : जाखड़

Sat, 07 Nov 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस के समय शुरू की गई मनरेगा स्कीम संबंधी पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत की गई। राहुल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार उक्त स्कीम को पंजाब में फेल करने में जुटी है। जाखड़ ने बताया कि राहुल गांधी ने ममनरेगा मजदूरों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


जाखड़ ने बताया कि जब वर्ष 2007 में अकाली-भाजपा सरकार बनी थी तब पंजाब में 70000 जॉब कार्ड थे, लेकिन गरीबों का इस योजना के प्रति झुकाव के कारण आज पंजाब में 11.15 लाख परिवारों ने जॉब कार्ड बना रखे है।

पंजाब सरकार मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रपोजल ही बना कर नहीं भेज रही जिस कारण हर साल केंद्र से फंड कम आ रहा है।
विज्ञापन


जाखड़ ने बताया कि मनरेगा के तहत पिछले आठ सालों में पंजाब में खरीदे गए मैटीरियल की अगर उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो इसमें बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। पंजाब में मनरेगा मजदूरों को मेहनताना लेने के लिए हर बार धरने-प्रदर्शन करने पड़ते है।

देश में बढ़ रही महंगाई के कारण कांग्रेस पार्टी रविवार को अबोहर में प्रदर्शन करेगी। इसका नेत्तृत्व विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ करेंगे।

जाखड़ ने बताया कि बढ़ रही महंगाई का असर सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के दाम आसमान पर पहुंच रहे हैं। इस कारण लोगों में रोष है। जाखड़ ने बताया कि वह यह प्रदर्शन अबोहर के गरीब मुहल्ले ईदगाह बस्ती में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें