पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली सुनाम की दीप्ती को वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने घोषित किया 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार उनके परिजनों को सौंपा।
सोमवार को यहां अकाली दल के कार्यालय में आयोजित समागम में वित्तमंत्री द्वारा भेजे 25 हजार रुपये सुशील गोयल ने दीप्ती के पिता मधुसूदन को भेंट किए।
इस अवसर पर गोयल ने कहा कि ढींढसा ने हमेशा ही होनहार विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने दिप्ती के पिता को बधाई देते छात्रा के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर सतबीर सिंह, नरिंदर सिंह, जसबीर सिंह, सुरिंदर सिंह मौजूद थे।