फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूजर-कंबाइन की भिड़ंत में 11 शिक्षक समेत बारह जख्मी

Mon, 08 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (फाजिल्का/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध के चलते एफ-एफ रोड स्थित गांव लालोवाली के नजदीक सोमवार सुबह एक ट्रक को ओवर टेक करते हुए सामने से आ रही कंबाइन के साथ क्रूजर  ाड़ी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में क्रूजर में सवार 11 अध्यापक समेत बारह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। दो शिक्षकों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन शिक्षक सुरिंद्र कुमार ने बताया कि 11 अध्यापक सुबह क्रूजर पर गांव लक्खे मुसाहिब, जोधा भैणी, चक्क खीवा व गांव चक्क वजीदा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए जा रहे थे।

क्रूजर में शिक्षक झूले लाल सिंह कालोनी निवासी निशा कामरा, गांधी नगर निवासी दीपिका रानी, संदीप सेतिया, राधा स्वामी कालोनी निवासी जय चंद, विशू, जटियां मोहल्ला निवासी दीपक कुमार, होटला बाजार निवासी मंजू बाला, खियोवाली ढाब निवासी ज्योति शर्मा, प्रेम गली निवासी तजिंद्र कौर, अशोक विहार निवासी गगनदीप कौर, नीशू रानी सवार थे।
विज्ञापन


क्रूजर गाड़ी आलमशाह निवासी भरत शर्मा चला रहा था। जब उनकी गाड़ी एफएफ रोड स्थित गांव लालोवाली के निकट पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। धुंध काफी होने के चलते सामने से आ रही कंबाइन चालक को दिखाई नहीं दी और उनकी गाड़ी कंबाइन में जाकर टकराई। इस हादसे में सभी जख्मी हो गए।

आस पास के लोगों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल में और कुछ अध्यापकों को अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर व अध्यापक दीपक कुमार को फरीदकोट के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें