सीतो रोड स्थित अजंप्शन कान्वेंट स्कूल में करीब छह चोरों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
स्कूल के चौकीदार महेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात पांच चोर स्कूल के बाईपास वाले गेट पर आए और बाहर की ओर लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और उसे पकड़कर बंधक बना दिया। इसके बाद दो चोर उसके पास ही रहे जबकि तीन अंदर चले गए। व
हां उन्होंने दूसरे चौकीदार हरनेक से मारपीट करते हुए दफ्तर पूछा। उन्होंने लोहे की रॉड से प्रिंसिपल ऑफिस का गेट तोड़कर गल्ले में रखी चार हजार की नगदी चोरी कर ली।
हरनेक को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चोर वहां से भाग निकले। हरनेक ने प्रिंसिपल निर्मल जॉस को सूचित किया। उनकी सूचना पर थाना नं. 2 की पुलिस रात को ही स्कूल पहुंची और दोनों चौकीदारों के बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
डीएसपी गुरभेज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।