पुलिस ने बाइक चोर और घर से सोने के जेवरात चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बारह बाइक, सोने के जेवरात व एक एलईडी बरामद हुआ है। उधर, पुलिस ने उक्त सभी चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी (एच) केतन बाली राम पाटिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरों ने तीन बाइक झाड़ियों में छिपाकर रखी है जिसे बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापामारी कर चोरी की तीन बाइकों के साथ निर्मल सिंह, कृपया उर्फ काका व टहल को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ दौरान पुलिस को चोरों की निशानदेही पर नौ बाइक और चोरी के बरामद हुए हैं। पाटिल ने बताया कि गोल्डन इनक्लेव निवासी गोपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके घर से सोने के जेवरात, जिसकी कीमत एक लाख चालीस हजार रुपये हैं और एक एलईडी चोरी हुआ है।
पुलिस ने आकाश उर्फ काशी व सुनील को गिरफ्तार कर उनके पास से एलईडी और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। इस मौके पर डीएसपी विभोर शर्मा भी मौजूद थे।