जिले के गांव मौड़ां के एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। किसान का शव गांव बुगरा के नजदीक हरिगढ़ नहर से मिला है।
जानकारी के मुताबिक गांव मौड़ां के 62 वर्षीय किसान दर्शन सिंह के सिर पर करीब तेरह लाख रुपये का कर्ज था। इसकी वजह से वह काफी समय से परेशान था और इसी के चलते उसने कोटला ब्रांच नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
मरने वाले किसान के बेटे कुलदीप सिंह, पत्नी सुरजीत कौर, नंबरदार गुरमेल सिंह और अजैब सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह ने अपनी बेटी के विवाह के लिए कर्ज लिया था, लेकिन जमीन कम होने की वजह से वह कर्ज लौटाने में असमर्थ था।
इसके लिए उसने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया था। जमीन बेचने के बावजूद कर्ज कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा था, जिसे लेकर वह अकसर परेशान रहता था। इसी परेशानी से उसने खुदकुशी कर ली।