फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Wed, 01 Jan 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया।
विज्ञापन


इनके पास से आठ कंप्यूटर, आठ मॉनिटर, आठ कीबोर्ड, आठ माउस, दो मदर बोर्ड, दो यूपीएस समेत अन्य सामान वेल्डिंग मशीन, कटर सेट, आरी और लोहे का संबल बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनके पास से पुलिस को एयर गन पिस्टल भी मिली है।  
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी किए कंप्यूटर और उनका सामान शहर में बेच रहे हैं। उसी समय पुलिस पार्टी ने बताई हुई जगह पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया और उनके पास चोरी का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों की पहचान निशान सिंह निवासी बगदादी गेट फिरोजपुर शहर और मोहन लाल निवासी कुम्हार मंडी फिरोजपुर छावनी के रूप में हुई है।  पुलिस गिरोह के अन्य साथियों के बारे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें