भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘खेलेगा युवा तो जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कोटकपूरा क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय डॉ. हरी सिंह सेवक स्कूल में किया गया।
इसका उद्घाटन पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्षा परमजीत कौर ढिल्लों ने किया। टूर्नामेंट का पहले मैच में फरीदकोट अकादमी और करीरवाली के बीच खेला गया। जिसमें फरीदकोट ने जीत हासिल की।
समारोह में जिला भाजपाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, जिला महासचिव हरबंस लाल शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप ढैपई और जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग उपस्थित हुए। टूर्नामेंट के पहले मैच में फरीदकोट अकादमी और करीर वाली जैतो की टीम के बीच खेला गया। करीरवाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदकोट के सामने 104 रन का लक्ष्य रखा।
फरीदकोट के हरजीत ने 39 और अर्श के 46 रनों की बदौलत 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। दूसरा मैच हनी इलेवन और सेंट्रल कल्ब के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी इलेवन ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। जिसमें कुमार ने 30 और मोनू ने 28 रन का योगदान दिया।
इसके जवाब में सेंट्रल कल्ब ने यह लक्ष्य 19वें ओवर में पूरा कर लिया। इसमें 91 रन का योगदान देने वाले मनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर अंपायर की भूमिका शिवपाल शर्मा, विक्की बावा, राज कुमार राजिया, पवन ठेकेदार और गुरप्रीत ने निभाई। जबकि स्कोरर का काम साजन कुमार ने संभाला। इस मौके पर कृष्ण शर्मा, सोनू नारंग , मनजीत सिंह नेगी ,पबल गोयल और रवि कुमार मौजूद थे। समारोह में भाजयुमो नेता मुकेश गर्ग ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले भर से 12 टीमें भाग ले रही है जिसमें विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम 51 सो रुपये के नगद राशि समेत ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।