निहाल सिंह वाला पुलिस ने संत रामपाल लोक आश्रम बरवाला जिला हिसार (हरियाणा) के 37 लोगों को धार्मिक भावनाओं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने यह कार्रवाई गांव तख़तूपुरा में किरयाने और मुनियारी की दुकान मालिक कमलजीत सिंह की शिकायत पर की। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मुलजिमों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक हरियाणा राज के रजिस्ट्रेशन की बस नंबर एचआर 39सी /1305 में सवार गुरमुक्ख सिंह निवासी कस्बा बिलासपुर के नेतृत्व में 30 से 35 लोग गांव तखतूपुरा में घर घर जा कर एक पुस्तक बांट रहे थे। उन्होंने लोगों को यह बताया कि यह किताब उनके गुरु रामपाल संत लोक आश्रम बरवाला जिला हिसार(हरियाणा) वालों ने लिखी है।
इस पुस्तक में कहा गया है कि पूर्ण संत तारनहार संत रामपाल दास जी महाराज हैं। जिन्होंने दो अक्षर का भेद बताया है। पुलिस ने बताया कि किताब में यह भी लिखा कि सच्चा सौदा वाले परम संत तारनहार नहीं हैं और यह सब नकली हैं, इन से बचो और संत रामपाल जी महाराज जी के पास आ कर कल्याण कराओ। इसका नाम हरि आए हरियाणा को रखा गया। यह सभी शब्द पुस्तक के अलग अलग पनों पर दर्ज हैं।
उन्होने बताया कि इस पुस्तक में डेरा सच्चा सौदा के अलावा और धर्मों के संतों महापुरुषों के खिलाफ भी शब्द लिखे हुए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरमुख सिंह निवासी बिलासपुर, जतिंदर दास निवासी बादली (हरियाणा), शिव कुमार, दाता राम निवासी महिनी माजरा (हिमाचल प्रदेश), गुरजीत सिंह निवासी खरड़, महिला सिंह तोखा पुरी, सुविम निवासी अहमदगड़, संदीप सिंह, किदार नाथ निवासी अबोहर, हरजिंदर सिंह वासी फतेह माजरी, परमिंदर सिंह निवासी झाड़ी वाला, नवल किशोर गांव मानूंके संधुओं, मोंटी निवासी फिरोजपुर कैंट, जैत कुमार गांव सैदा वाली, संजीव कुमार निवासी मंमू खेड़ा, विनोद दास और संकर दार चूड़ी वाला, शिंगारा दास, अमनजीत सिंह, सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर, सुरिंदर सिंह, मनजीत सिंह निवासी आदम बाल, भगत सिंह गांव चूहड़ माजरा, अवतार सिंह गांव गरदले, परमिंदर सिंह निवासी भंबा (हिमाचल प्रदेश), बिशंबर सिंह, मलकीत सिंह, जगदीस सिंह गांव अमरपुरा, राज भगत दास, बलवंत दास, ओरे अजय दास गांव भौंरा, वजीर दास गांव मुहंमद पीर विसासा, राजेश कुमार निवासी तलवंडी भाई, राम विलास, राज दास निवासी घल्लखुर्द, मंदिर सिंह निवासी गांव नंगल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।