श्री भगवान परशुराम सेना और हिंदू संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शहरी अध्यक्ष नरेंद्र परछा और संदीप कुमार की ओर से अधिवक्ता आरपी धीर ने सीजेएम पूनम बंसल के पास फिल्म रामलीला के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई।
यह जानकारी सोमवार को बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष आरपी धीर ने दी।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला बंसाली और फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई है।
आशुतोष शर्मा ने बताया कि फिल्म की टीम की ओर से घटिया ढंग से टीआरपी हासिल करने के लिए यह किया गया है। इस मौके पर अक्षय पराशर, अमृत लाल अग्निहोत्री, हरप्रीत सिंह, हितेश बंसल, राजीव शर्मा, दीपक मठारु, दीपक कुमार, हरीश, संघा, हनी, बिंदर, वकील विकास शर्मा, सपना शर्मा, अमन सैनी, सुरिंद्र कौर, अभिषेक भारद्वाज और अजय ऐरी मौजूद थे।