फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: ट्राला-टेंपो की भिड़ंत, 6 की मौत

Sun, 29 Dec 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर गांव डंगरखेड़ा के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार-रविवार मध्य रात्रि एक टैंपू व ट्राले के बीच हुई जोरदार टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसी दौरान टैंपू के पीछे से आ रही एक कार भी घसीटते जा रहे टैंपू से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना में मारे गए सभी लोग भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव रूपनगर बारेकां के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर अबोहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इस बारे में डीएसपी वीरचंद ने बताया कि फाजिल्का रोड पर स्थित रॉयल वैक्सिंग प्लांट के मजदूर रात करीब 11 बजे एक टैंपू पर सवार होकर गांव रूप नगर बारेकां जा रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें