नहरों की सफाई के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रतिपक्ष नेता सुनील जाखड़ को किसानों ने बताया कि सफाई कार्यों के समय नहरों से निकाली मिट्टी ठेकेदारों द्वारा किनारों पर डाली जा रही तथा झाड़ियों को नहीं निकाला जा रहा। किसानों की मांग पर ही जाखड़ ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के उच्चधिकरियों से बातचीत कर इन कमियों को दूर करने तथा सफाई कार्यों को अच्छे ढंग से करने के आदेश दिए।
किसानों ने जाखड़ को बताया कि उन्हें धान मंडी में बेचने के लिए 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक रिश्वत देनी पड़ रही है। रिश्वत न देने वाले किसानों की खरीद एजेंसियां धान की खरीद नहीं करती जिसके लिए उन्हें कई दिनों तक मंडी में बैठना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही।
जाखड़ ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित हो रही है। किसानों का पिछले आठ सालों में मंडियों में शोषण जारी है। उन्होंने किसानों से रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते वह अपनी आदत बदल लें नहीं तो वह जनता में उनकी पोल खोल कर उन्हें बेनकाब करेंगे।