नीले कार्ड धारकों के लिए पंजाब सरकार की ओर से आज नई योजना लागू की जाएगी। भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के नाम से शुरू होने वाली इस योजना के तहत राज्य के गरीब नीले कार्ड धारक परिवारों को, जिनकी संख्या करीब 15 लाख बनती है।
इस स्कीम के तहत सिर्फ 30 रुपये में कार्ड धारकों को एक साल के लिये 30 हजार रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क मिलेगी।
सोमवार को प्रात: 10.00 से सेहत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस योजना को सफल बनाने में जुट जाएंगे।
गौरतलब है कि सेहत मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी के विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इस योजना को पंजाब में गरीबों के लिये शुरू करने जा रहे हैं।