फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने चार छात्राओं को कुचला, एक की मौत

Tue, 03 Dec 2013 10:09 PM IST
अमर उजाला, (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित गांव मलवाल कदीम के पास मंगलवार सुबह स्कूल के लिए सड़क क्रास कर रही चार छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इन्हें फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया गया। कार चालक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे धर दबोचा।

उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने कार चालक का पकड़कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पौने नौ बजे के करीब पांचवीं कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर, तीसरी कक्षा की छात्रा गुरप्रीत कौर व सिमरनजीत कौर तथा पहली कक्षा की छात्रा अमनदीप कौर अपने घर से गांव मलवाल कदीम स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूल के सामने जीटी रोड पार करने लगी उसी समय एक कार किसी अन्य वाहन को ओवर टेक कर रही थी कि उसने चारों छात्राओं को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में गुरप्रीत कौर की मौत हो गई जबकि बाकी की तीनों छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। छात्राओं की चीख पुकार सुनकर गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी को फिरोजपुर के प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त कार के पीछे पुलिस का वाहन आ रहा था। पुलिस व ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी कार चालक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। स्कूल के शिक्षक हरीश बांसल ने भी छात्रा गुरप्रीत कौर के मरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें