भीम टांक हत्याकांड मामले में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किए जा रहे शराब
व्यवसायी शिव लाल डोडा और उनके भतीजे अमित डोडा पर 2 जनवरी को आने वाले
अदालती फैसले का सबको इंतजार है।
अदालत से आने वाले फैसले डोडा
चाचा-भतीजे के भविष्य का फैसला करेंगे। शिव लाल डोडा द्वारा जिला एवं सत्र
न्यायालय में दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 2 जनवरी को होनी
है। वहीं उनके भतीजे अमित डोडा का पुलिस रिमांड 2 जनवरी को खत्म हो रहा है।
उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
लोगों का कहना है कि अगर जिला
अदालत में शिव लाल डोडा को अग्रिम जमानत मिलती है तो इस पूरे घटनाक्रम का
रुख बदल सकता है। शिव लाल डोडा को पुलिस ने इश्तहारी मुजरिम घोषित करते हुए
समाचार पत्रों में उनकी तलाश के विज्ञापन प्रकाशित करवाए हैं।
इधर
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भीम टांक हत्याकांड संघर्ष कमेटी की
मांगों पर सहमति प्रकट करते उन्हें शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।
इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अबोहर पहुंचने का
भी आश्वासन दिया है।